नव निर्वाचित 54 ग्राम प्रधानों ने वर्चुअल शपथ ग्रहण किया
कर्नलगंज, गोण्डा।
कर्नलगंज विकासखंड में 52 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों ने तीन चक्र में वर्चुअल शपथ ग्रह ग्रहण किया उक्त जानकारी में कर्नलगंज खंड विकास अधिकारी आर एन पांडे ने बताया कि 74 ग्राम पंचायतों वाले विकासखंड में मंगलवार को 52 ग्राम प्रधानों ने वर्चुअल शपथ ग्रहण किया वही कोरम पूरा न होने के कारण जहां विकास खण्ड करनैलगंज की 21 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान शपथ ग्रहण करने से वंचित रह गये वहीं एक विजयी प्रधान का स्वर्गवास हो जाने के कारण वहां ग्राम पंचायत का गठन नहीं हो सका।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजय श्री प्राप्त करने वाले सभी ग्राम प्रधान जल्द से जल्द शपथ ग्रहण करने के लिए उत्सुक थे। शासन ने भी 25 और 26 मई को शपथ ग्रहण की तिथियां घोषित कर दीं जिससे ग्राम प्रधानों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गयी लेकिन ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम न पूरा कर पाने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधानों के चेहरों पर निराशा ही दिखाई पड़ी। वे इतना परिश्रम करके चुनाव जीते थे लेकिन कोरम के अभाव में शपथ ग्रहण न कर सके। 21 ग्राम पंचायतों के प्रधान कोरम के अभाव में शपथ नहीं ले सके। कोरम पूरा न होने के कारण जहां विकास खण्ड करनैलगंज की 21 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान शपथ ग्रहण करने से वंचित रह गये वहीं एक विजयी प्रधान का स्वर्गवास हो जाने के कारण वहां ग्राम पंचायत का गठन नहीं हो सका।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मंगलवार को जहां विकास खण्ड करनैलगंज के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलायी गयी
खंड विकास अधिकारी ने बताया कि कुल 74 ग्राम पंचायतों में से 52 ग्राम पंचायतों का वर्चुअल शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कराया गया ।वहीं 21 ग्राम पंचायतों के प्रधान कोरम के अभाव में शपथ नहीं ले सके। ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या कम से कम दो तिहाई होनी चाहिए तभी कोरम पूरा होता है। जिन ग्राम पंचायतों के प्रधान शपथ ग्रहण नहीं कर सके उनमें कादीपुर, करुआ, पिपरी, चकरौत, कुर्था, रामगढ़, मौहर, फत्तेपुर, रुदौलिया, घरकुंइया, कटरा शाहबाजपुर, कूरी, खजुरिया, बसेहिया, सरैंया, बुढ़वलिया, कैथौली, चंगेरिया, भटपुरवा, बसेरिया और मोहम्मदपुर गड़वार शामिल हैं। इसके साथ ही ग्राम पंचायत धनावा की निर्वाचित प्रधान की मतगणना के पूर्व ही मृत्यु हो जाने के कारण वहां भी गठन नहीं हो सका।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।