30 मई 2021

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को मोदी सरकार कि सौगात : हेल्थ बिमा और मुफ्त शिक्षा देगी केंद्र सरकार


पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंर्तगत कोरोना महामारी के चलते जिन बच्चों ने अपने माँ – बाप दोनों को खो दिया है उनको आर्थिक मदद करने के लिए सरकार ने अहम फैसला लिया है। इसके साथ ही सरकार ने योजना बनाई है कि ऐसे बच्चों को 18 साल कि उम्र में मासिक सहायता राशि प्रदान कि जाएगी और 23 साल कि उम्र में पीएम केयर्स से दस लाख रूपये कि फंड देने का प्रावधान भी सरकार ने किया है।

सरकार ने कहा कि इस कोरोना के वजह से बहुत से बच्चों ने अपने माँ – बाप दोनों खो दिया है ऐसे में अब उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है इसलिए अब सरकार उनकी देखभाल करेगी। कुछ ऐसे भी बच्चे है जिनके परिवार का एक भी सदस्य अब नहीं बचा है ऐसे में अब सरकार उनकी जिम्मेदारी उठाएगी।

पीएम मोदी कि तरफ से यह नई पहल शुरू कि गयी है जो कबीले तारीफ है लेकिन इसपर भी विपक्ष कि पार्टिया राजनीति जरूर करेगी।
सरकार ने कहा कि इन सभी बच्चों कि शिक्षा मुफ्त रहेगी , उच्च शिक्षा के लिए इन छात्रों को लोन दिया जाएगा जिसका व्याज पीएम केयर्स फंड से दिया जाएगा। जो बच्चे कोरोना के वजह से अनाथ हुए है उनको आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक कि स्वास्थ्य बिमा भी मिलेगा और इसके जो भी प्रीमियम होगा वो पीएम केयर्स फंड से दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि देश का भविष्य ये बच्चे है और इसलिए इन बच्चों के सहायता के लिए हम सबकुछ करेंगे। यह हमारा कर्तव्य भी है कि हम इन बच्चों का ख्याल रखे और इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करना भी हमारी नैतिक और समाजिक जिम्मेदारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top