हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बड़ा एलान किया
लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण दिवंगत पत्रकार के परिवारों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आर्थिक सहायता दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के संक्रमण से दिवंगत पत्रकारों के परिवारों के लिए दस.दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता के निर्देश दिए हैं। शीघ्र ही इसकी प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बड़ा एलान किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम.9 के साथ समीक्षा बैठक के दौरान ही कोरोना वायरस के संक्रमण से दिवंगत प्रदेश के सभी पत्रकारों के परिवार के लोगों को दस.दस लाख की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ के इस निर्देश के बाद रविवार को ही सूचना विभाग दिवंगत पत्रकारों का ब्यौरा जुटाने में लग गया है। जिससे जल्द से जल्द सहायता प्रदान की जा सके। सीएम योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार सचिव मृत्युंजय कुमार ने मुख्यमंत्री की इस पहल की जानकारी ट्विट पर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।