कर्नलगंज गोण्डा -
कर्नलगंज में सरयूपुल पर दो कारें हुईं दुर्घटनाग्रस्त, बुजुर्ग महिला गम्भीर घायल,पुलिस ने भेजवाया अस्पताल
शनिवार को लगातार हो रही रिमझिम बारिश में सरयूपुल कटराघाट पर दो कारों की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला गम्भीररूप से घायल हो गई जिसे पुलिस द्वारा स्थानीय सीएचसी भेजवाया गया। दुर्घटना लखनऊ-गोण्डा हाइवे स्थित कटराघाट सरयू पुल पर कार यूपी 32 एलटी 6819 चालक ऋषभ श्रीवास्तव बलरामपुर से लखनऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सरयूपुल पर लखनऊ से गोण्डा की ओर आ रही कार एमएच 46 बीए 0267 चालक विवेक श्रीवास्तव की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना में विवेक की 60 वर्षीय माँ पूनम श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पीआरवी 0857 के पुलिसकर्मियों ने महिला को इलाज हेतु अपने ही वाहन से स्थानीय सीएचसी पहुँचाया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।