मेरी प्यारी मां, नाम अनेक, अहसास एक। मां के प्रति अहसास को किसी दायरे में नहीं बांधा जा सकता।
मदर्स डे कि शुरूआत एक अमेरिकन एक्टिविस्ट एना जार्विस से होती है। एना जार्विस को अपनी माँ से खास लगाव था। जार्विस अपनी माँ के साथ ही रहती थी और उन्होने कभी शादी भी नहीं की थी। माँ के गुजर जाने के बाद एना ने माँ से प्यार जताने के लिए मदर्स डे की शुरूआत की। तब से हर साल मई माह के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है।हमलोग बिना अपनी माँ के प्यार और देख-भाल के नहीं रह सकते हैं।एक बच्चे को जन्म देने से लेकर उसे एक अच्छा इंसान बनाने तक सभी पड़ावों में माँ अपने बच्चों के जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाती है। ये केवल माँ ही है जो अपने बच्चे के चरित्र और पूरे जीवन को आकार देती है। सभी माँ अपने बच्चे की वृद्धि और विकास में महत्वपूर्णं भूमिका अदा करती है। वो हर एक चीज का ध्यान रखती है जो उसके बच्चे की जरुरत हो। सुबह उठने से लेकर रात के सोने तक वो खुद को अपने बच्चे के लिये पूरी तरह जिम्मेदार समझती है।मातृदिवस पर सोशलमीडिया पर बधाई देकर मां के प्रति कृतज्ञ संवेदनाएं खूब छायी रही।
जिंदगी में माँ हमारा बहुत ध्यान रखती है, वह बहुत खुश हो जाती है जब हमलोग हँसते है तथा वह बहुत दुखी हो जाती है जब हमलोग रोते है। इस दुनिया में माँ एकमात्र ऐसी इंसान होती है जो हमें कभी अकेला नहीं छोड़ती। माँ अपने बच्चों के लिये पूरी निष्ठावान होती है।कहते हैं कि जिंदगी आपके हौसलों को आजमाती है। आखिरी लम्हों तक राहों से भटकाती है लेकिन जिनके पास मां का भरोसा और आशीर्वाद का संबल होता है। माँ के बारें में - मेरी प्यारी मां, नाम अनेक, अहसास एक। मां के प्रति अहसास को किसी दायरे में नहीं बांधा जा सकता। उन्होंने गुनगुनाते हुए कहा- मां तेरे बिना मैं कुछ भी नहीं। ‘आसमान में कितने तारे पर चांद जैसा कोई नहीं। इस धरती पर कितने चेहरे, पर मां जैसा कोई नही। अपनी मां के बारे में कहा- जब सबने निराश किया, उन्होंने उठने का साहस मां ने ही दिया है।जिनके मां नही है वे भी इस दिन अपनी मां को याद कर तें हैं और मां के लिए सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।