14 जून 2021

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को मिलेगा अंक सुधार का मौका

 

प्रमोट हुए विद्यार्थियों को कोई मेरिट जारी नहीं
लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को  माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए भी राहत भरा फैसला लिया है। परीक्षा रद्द करने के निर्णय के बाद प्रमोट हुए विद्यार्थियों को स्थिति सामान्य होने पर इन अंक सुधार का अवसर दिए जाने को कहा है। विभागीय अधिकारियों को उन्होंने कहा कि कोई मेरिट जारी नहीं होना चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को परीक्षाफल तैयार करने की विस्तृत नियमावली से बच्चों व अभिभावकों को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी टीम-09 के साथ कोविड प्रबंधन की बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में 31 अगस्त तक परीक्षाफल जारी कर सितम्बर के दूसरे पखवारे से नवीन शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की जानी चाहिए। सम्बंधित विभागों द्वारा छात्रों को प्रोन्नत करने के फार्मूले और परीक्षा आयोजन की विधि सहित सभी नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द से जल्द जारी कर दिया जाए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top