कर्नलगंज गोण्डा  अचानक तार टूटकर गिरने से गाय की मौत 
 स्थानीय तहसील अंतर्गत कटरा रोड स्थित बरवलिया कलहंस में सोमवार की सुबह मिली जानकारी में बरवलिया कलहंस निवासी उमाशंकर सिंह की गाय घास चर रही थी। तभी कटरा फीडर एक का 11 केवी लाइन का तार अचानक टूटकर जमीन पर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर उनकी गाय की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने लाइन बंद करवाने के लिए बिजली घर फोन किया तो नम्बर बंद बताया तो सम्बंधित लाइनमैन को कॉल किया तो उनका भी नम्बर स्विचऑफ बताया। हालांकि संविदाकर्मी शिवराज को सूचना मिली तब जाकर लाइन कटी।