02 जून 2021

अच्छी बारिश के चलते धान और मक्के की फसल की रोपाई व बुवाई शुरू


गोण्डा।  अच्छी  बारिश के चलते धान और मक्के की फसल की रोपाई व बुवाई शुरू  

                       पानी लगाने के पहले ही बरसात होने से गन्ने की फसल को ज्यादा लाभ

क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बरसात होने से किसानों को भारी राहत मिली है।सही समय पर होने की संभावना बढ़ गई है और किसानों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। दूसरी तरफ इस बरसात में गन्ना के किसानों को अच्छा लाभ पहुंचाया है। गन्ने की फसल को बरसात से काफी फायदा हुआ है। जून के माह में धान का बेडन लगाने एवं मक्के की बुवाई का सही समय होता है। गेहूं की फसल काटने के बाद किसानों के खेतों में नमी कम हो गई थी। जिससे


मक्के की बुवाई एवं धान की रोपाई के साथ बेडन लगाने का मन बना रहे किसानों के लिए मनमाफिक बरसात होने से उनके चेहरे खिले हुए हैं। जो धान का बेड़न लगाने की सोच रहे थे उन्होंने अपने खेतों में काम शुरू कर दिया है। किसानों में रामलाल,सत्यप्रकाश अश्विनी कुमार,कप्तान सिंह,राजेन्द्र त्रिवेदी,रघुबीर, रामचरन, रामनरायन सिंह आदि का कहना है कि खेतों में नमी लाने के लिए या तो उन्हें पानी लगाना पड़ता या फिर मानसून का इंतजार करते। मगर इस मानसून के पहले की बरसात ने उनके खेतों को अच्छा लाभ पहुंचाया है। अब खेतों में नमी हो गई है और बेडन लगाने के साथ-साथ धान की रोपाई और मक्के की बुवाई हो जाएगी। जिससे अच्छा लाभ खेती में मिलने की संभावना है और सही समय पर बरसात हुई है। इसके साथ ही गन्ना किसानों का कहना है कि खेतों में तेज धूप के चलते नमी गायब हो रही थी और पानी की आवश्यकता थी। कुछ किसानों का कहना है कि यदि पौध पहले तैयार हो गयी होती तो मंगलवार की बारिश पौध लगाने में बहुत लाभकारी होता।इस बरसात से खेतों में हरियाली तो बढ़ी ही है साथ में किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top