गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के तीन बच्चे सहित आठ लोगो की मौत तथा सात लोग घायल हो गए
गोण्डा।
वजीर गंज थाना क्षेत्र के टिकरी ग्राम में देर रात्रि गैस सिलेंडर फटने से दो मकान ढहा गया, जिस के मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन बच्चे सहित आठ लोगो की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल है।घटना से गांव में दहशत व्याप्त हो गया। घायलों में एक बच्चे की हालत गम्भीर बनी हुई है।
वजीर गंज थाना क्षेत्र के टिकरी ग्राम के निवासी 70 वर्षीय फकीर मोहम्मद और आरिफ का मकान अचानक विस्फोट होने से ढहा गया। जिस के मलबे में दबकर 10 वर्षीय नूर सबा पुत्री निसार, 3 वर्षीय मोहम्मद शुएब पुत्र मो आरिफ , 16 वर्षीय शहबाज पुत्र निसार , 40 वर्षीय निसार पुत्र नूर हसन, 35 वर्षीय रुबीना बानो पत्नी आरिफ, 30 वर्षीय सैरूनिसा पत्नी निसार, 35 वर्षीय मेराज पुत्र इरशाद, शमशाद पुत्र नुरू हसन की दब कर मौत हो गई। घायलों में 5 वर्षीय निजाम अहमद पुत्र मो आरिफ,का भाई 6 वर्षीय रेहान, 5 वर्षीय मो जैद पुत्र निसार 18 वर्षीय गुन्नाज बानो पुत्री मो फकीर, 35 वर्षीय अनीसा पत्नी इरशाद , मो आरिफ घायल हो गए। घायल लोगो को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेहान की हालत गम्भीर बनी हुई है।
घटना के बारे में मो आरिफ ने बताया कि फकीर मोहम्मद की पुत्री गुन्नाज गैस सिलेंडर पर रात्रि करीब 10 बजे खाना बना रही थी। वही घर पर एक और सिलेंडर रखा हुवा था। अचानक गैस लीक हो गया। दोनो सिलेंडर फट गए। उन का वेग इतना अधिक था कि फकीर मोहम्मद और नुरुल हसन का मकान का छत ढह गया। दूसरे घर मे सो रहे लोगो उसी मलबे में दब गए। इतना तेज आवाज होने से गांव में दहशत व्याप्त हो गया। तमाम लोग गांव के पहुच गए। मलबे में दबे लोगो को किसी तरफ बाहर निकाला गया।
नूर सबा, मो शुएब, शहबाज को जिला अस्पताल लाते समय रास्ते मे मौत हो गई। चारो तरफ चिल्लाने की आवाज आ रही थी। घटना स्थल पर मौके पर जिले के आला अधिकारी भी पहुच गए। शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।गम्भीररूप से घायल लोगो को लखनऊ के ट्रामा में भर्ती कराया गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य पूरा करने के साथ ही घटना की उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश जारी किया
गैस सिलेंडर बिस्फोट के मामले में सीएम योगी ने गोण्डा की घटना जिसमे 7 लोगो की मौत हुई है ।इस घटना पर दुःख जताते हुये प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य पूरा करने के साथ ही घटना की उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश जारी किया है। मौके पर आईजी राकेश सिंह,एसपी संतोष कुमार मिश्र भारी फोर्स के साथ रात्रि से डटे हुये हैं। घटना के कारणों का पता लगाने के लिये मौके पर फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है ।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गाँव मे मंगलवार की देररात्रि में गैस सिलेंडर से हुए बिस्फोट मामले में 7 लोगो की मौत के बाद पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाने के लिये गोण्डा सासंद कीर्तिवर्धन तथा प्रदेश के कैबिनेट मन्त्री रमापति शास्त्री टिकरी गाँव पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ मार्कण्डेय शाही तथा पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे।
राहत सामग्री वितरित किया
समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री,सांसद गोण्डा कीर्तवर्धन सिंह मौके पर पहुच कर पीड़ितों से जानकारी कर राहत सामग्री वितरित किया। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया विस्फोट में एक ही परिवार के आठ लोगो की मौत हो गयी सात लोगो का इलाज चल रहा है सभी खतरे से बाहर है परिजनों राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ,कृषि दुर्घटना बीमा और मुख्य मंत्री कोष से आहेतुक सहायता दिया जाएगा।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।