11 जून 2021

ठेला खोमचा वालों के आए दिन, स्पेशल बूथ पर लगेगी वैक्सीन


 ठेला खोमचा वालों के आए दिन, स्पेशल बूथ पर लगेगी वैक्सीन

बलरामपुर: संक्रमण की तीसरी लहर से बचाने के लिए सरकार अब टीकाकरण की रफ्तार तेज करने के लिए स्पेशल बूथों का सहारा लेने जा रही है। सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं व अभिभावकों के बाद अब ठेला, खोमचा वालों व वाहन चालकों के दिन भी बहुरने जा रहे हैं। इनके लिए भी स्पेशल टीकाकरण बूथ बनेगा जहां यह पहुंचते ही कोरोना की वैक्सीन लगवा सकेंगे।

 इन बूथों पर इन्हें पहले रजिस्ट्रेशन व स्लाट बुकिग से भी मुक्ति मिल जाएगी। फल, सब्जी विक्रेता, ठेला,खोमचा व रिक्शा चालकों के लिए दो-दो स्ट्रीट वेंडर बूथ नगर पालिका परिषद में बनाए जाएंगे। वाहन चालकों के लिए आरटीओ आफिस में दो बूथ बनाए जाएंगे। नगर पालिका परिषद व आरटीओ कार्यालय में बने दोनों बूथों को मिलाकर प्रतिदिन 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। इनमें एक बूथ पर 18 से 44 तथा दूसरे पर 45 से ऊपर वाले 50-50 लोग प्रतिदिन कोरोना की वैक्सीन लगवा सकेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top