11 जून 2021

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने आयोग की सदस्य द्वारा विवादित बयान पर कड़ी आपत्ति जताई

 




जानें इस बयान पर क्या बोलीं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष

क्या मोबाइल की वजह से लड़कियां लड़कों के साथ भागती हैं

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने आयोग की सदस्य मीना कुमारी द्वारा हाल ही में लड़किया को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।  बाथम ने कहा, हम 21वीं सदी में जी रहे हैं और मोबाइल दिनचर्या का जरूरी हिस्सा बन चुका है, ऐसे में आयोग की सदस्य का लड़कियों को मोबाइल देने और उनका लड़कों के साथ भाग जाने संबंधी बयान किसी भी नजर से सही नहीं है।राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने शुक्रवार को कहा कि महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी द्वारा दिया गया बयान बेतुका है और उन्हें इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए, उनके बयान में शब्दों का चयन कतई ठीक नहीं था। बाथम ने बताया कि इस संबंध में कुमारी से फोन पर पूछताछ की गई है और जल्द ही उनसे इस विवादित बयान पर लिखित में भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top