गोण्डा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कन्हैयालाल इण्टर कालेज में पौधरोपण किया,वृक्षों की देखभाल एवं सुरक्षा का संकल्प दिलाया
विश्व पर्यावरण दिवस पर कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला के निर्देश पर संजय यज्ञसेनी मंडल अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य डी पी मौर्या द्वारा कालेज के प्रांगण में आम अमरूद शमी चितवन एवं फलदार वृक्षों का रोपण कराया गया। किसी के साथ नगर कई पोलिंग बूथों पर भी वृक्षारोपण कराया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी बुथ अध्यक्ष सेक्टर प्रमुख सेक्टर संयोजक एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों के द्वारा वृक्षारोपण करा कर संकल्प दिलाया गया कि वृक्षों की देखभाल एवं सुरक्षा पर भी ध्यान रखा जाए।
इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री कन्हैया लाल वर्मा मंडल उपाध्यक्ष मुकेश कुमार वैश्य, आशीष गिरी,भाजपा नामित सभासद बृजेश शर्मा, लक्ष्मी नारायण खेतान नरेंद्र सोनी क्षेमेश्वर पाठक जिला कार्यसमिति श्रीराम सोनी एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्चित पाण्डेय में भी वृक्षारोपण में लोगों को प्रेरित किया। ग्रामीण क्षेत्रों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम सभा कादीपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भी पौध रोपण किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न संगठनों द्वारा पौधरोपण किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।