गोण्डा- बिना सूचना के नदारद चल रहे एक और डॉक्टर की सेवा समाप्त, डीएम के पत्र पर शासन से हुई कार्यवाही
कोरोना काल में ड्यूटी से नदारद चल रहे जिला अस्पताल के एक और डॉक्टर की सेवा समाप्त कर दी गई है। डीएम के पत्र पर जिला अस्पताल के आर्थो सर्जन डा0 विवेक स्वर्णकार की सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई है।
बताते चलें कि आर्थो सर्जन डा0 विवेक स्वर्णकार विगत 24 अप्रैल से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित चल रहे थे। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम मार्कण्डेय शाही ने शासन को पत्र लिखकर कार्यवाही का अनुरोध किया था जिसके क्रम में डा0 विवेक स्वर्णकार की सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए डीएम मार्कण्डेय शाही ने बताया कि डा0 विवेक स्वर्णकार द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान पदीय दायित्वों का निर्वहन न कर शासकीय कार्य के प्रति शिथिलता बरतने के साथ ही उच्चाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन नहीं किया गया एवं बगैर सूचना के अनुपस्थित रहे। मामले का संज्ञान लेते हुए संविदा पर कार्यरत डॉक्टर विवेक स्वर्णकार की सेवा समाप्ति के लिए शासन को जिलाधिकारी द्वारा संदर्भित किया गया था जिसके क्रम में शासन द्वारा सेवा समाप्त कर दी गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।