गोंडा- कटरा बाजार अंतर्गत महिपत पुरवा असरना में लगी भीषण आग, ग्रामीणों,पुलिस टीम व के सँयुक्त प्रयास से आग पर पाया काबू। फायर ब्रिगेड रास्ता भटक गई जो देर रात तक न पहुँच सकी थी।
देररात्रि में अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटों ने रौद्र रूप ले लिया। जिसमें दो घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार कटरा बाजार थाना अंतर्गत ग्राम पँचायत असरना पूरे महिपत पुरवा गांव में बीती रात्रिं करीब 11 बजे के बाद अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गयी कि लोग कुछ कर नहीं पाये । आग लगने से शतनारायन यादव , शेरबहादुर तथा जगपाल यादव का काफी नुकसान हुआ। ग्रामीणों द्वारा इंजन और पाइप की सहायता से बढ़ रही आग की लपटों पर पानी डालकर जैसे तैसे काबू पाया गया। रात्रि में घर मे सो रहे बच्चो और महिलाओं को ग्रामीणों ने बड़ी सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानवरों को भी सुरक्षित बचा लिया गया। लेकिन तीनों घरों के सभी घरेलू सामान जल कर खाक हो गया। एक मोटर साइकिल,एक साइकिल,घर रखा अनाज, कपड़े एवं अन्य सामान भी पूरी तरह से जल गये। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि फायरब्रिगेड को सूचित किया गया लेकिन रास्ता भटकने के चलते वो मौके पर नही पहुँच सका। पीआरबी 112 एवं कटरा पुलिस मौके पर पहुँच गयी थी।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।