10 जून 2021

दिव्यांगों की समस्याओं का डीएम मार्कण्डेय शाही ने लिया संज्ञान

 


अब रोजाना बैठेगा मेडिकल बोर्ड, एक सप्ताह में निस्तारित होंगे लम्बित सभी आवेदन

डीएम मार्कण्डेय शाही ने दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी करने से संबंधित लम्बित आवेदनों का संज्ञान लेते हुए सीएमओ डा0 आर.एस. केसरी को आदेश दिए हैं कि वे प्रतिदिन मेडिकल बोर्ड की बैठक कराते हुए यह सुनिश्चित कराएं कि समस्त लम्बित आवेदन पत्रों का नियमानुसार निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर करा लिया जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि दिव्यांग प्रमाणपत्र हेतु सीएमओ के स्तर पर 1400 से अधिक आवेदनपत्र पोर्टल पर लम्बित हैं। जिलाधिकारी द्वारा इन आवेदन पत्रों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने के विषय में सीएमओ को पूर्व में भी निर्देशित किया जा चुका है परन्तु अभी तक आवेदन निस्तारित नहीं किए जा सके हैं। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को वांछित प्रमाणपत्र निर्गत न होने के कारण उन्हें विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत आवेदन करने में कठिनाई होना स्वाभाविक है। उन्होने निर्देशित किया है कि आवेदकों को मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने हेतु तिथि व समय की सूचना पूर्व में दे दी जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से भागदौड़ व इंतजार न करना पड़े। इसके अलावा कोविड प्रोटोकाल के दृष्टिगत, मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने वाले आवेदकों के बैठने की उपयुक्त व्यवस्था भी करायी जाए। उन्होंने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि समस्त लम्बित आवेदन पत्र निस्तारित होने तक मेडिकल बोर्ड की बैठक नियत समय पर प्रतिदिन हो तथा आवेदन पत्रों का निस्तारण गुणदोष के आधार पर किया जाए। उन्होंने सीएमओ को आदेशित किया है कि वे लम्बित आवेदन पत्रों का निस्तारण अपने व्यक्तिगत पर्यवेक्षण में संपादित कराते हुए आवेदन पत्रों के दैनिक निस्तारण की रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top