लखनऊ । यूपी में मॉनसून की दस्तक से पहले ही झमाझम बारिश हो सकती है. इससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.उत्तर प्रदेश के 33 जिलों में बारिश का अलट लखनऊमें सुबह से हो रही जोरदार बारिश, तेज हवाओं के बीच आकाशीय बिजली गिरने की संभावनाय गर्मी से मिली राहत.
पश्चिमी यूपी के 17 जिले में अलर्ट
अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, गोंडा, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, मैनपुरी, बदायूं, कासगंज, एटा जिले में बुधवार सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग में इस संबंध में लगातार अलर्ट जारी कर संबंधित जिलों को चेतावनी दी थी।
अवध के 16 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग में लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, सहारनपुर, शामली, बागपत, लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर जिले में भी अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस हफ्ते के आखिर तक यूपी के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश हो सकती है. बुधवार को जारी की गई मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 11 जून से पूर्वी यूपी के ज्यादातर हिस्सों और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है. वहीं 12 जून को पूरे यूपी में ही तेज बारिश की आशंका जताई जा रही है. इसके बाद भयंकर गर्मी से यूपी के लोगों को राहत मिल सकती है. आज से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. यूपी के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ ही बारिश हो सकती है. यूपी के कई हिस्सों में पिछले चौबीस घंटों में भी तेज बारिश हुई. वहीं कई हिसों में हल्की बारिश देखी गई. 11 जून से प्री-मानसून बारिश की चेतावनी उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहा है. तपती धूप और गर्म हवा से हालत बहुत ही खराब है. अब बारिश होने से गर्मी में कुछ हद तक राहत जरूर मिल सकती है. मुंबई में तो मानसून तय समय से एक दिन पहले ही पहुंच गया,जिसकी वजह से बुधवार को तेज बारिश हुई. आज भी मुंबई में तेज बारिश के आसार हैं


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।