कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर सस्ता हुआ घरेलू LPG सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं
कोरोना काल में महंगाई से जनता परेशान है। लेकिन इस महीने सरकारी तेल कंपनियों ने आम जनता को थोड़ी राहत दी है। तेल कंपनियों ने एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर के दाम कम कर दिए हैं। इस महीने से कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर यानी 19 किलोग्राम वाला सिलिंडर 122 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि घरेलू LPG सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इतना हुआ 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर का दाम
दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलिंडर पिछले महीने के 1595.50 रुपये के मुकाबले 122 रुपये सस्ता होकर 1473.50 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 1667.50 रुपये से गिरकर 1544.50 रुपये, मुंबई में 1545 रुपये से गिरकर 1422.50 रुपये और चेन्नई में यह 1725.50 रुपये से गिरकर 1603 रुपये का हो गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।