पति बना हैवान पीटकर कर दी पत्नी की हत्याएपुलिस ने लाश को पीएम को भेजा
गोण्डा - स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा करनैलगंज अन्तर्गत सुख्खा पुरवा में एक पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्त्या करने का मामला प्रकाश में आया है,मामले में स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक करनैलगंज कस्बा स्थित सुख्खा पुरवा निवासी आशिक अली का उसकी पत्नी से किसी मामले को लेकर विवाद हो गया जिसे लेकर उसका पति हैवान बन गया और अपनी पत्नी सैदुलनिशा की पिटाई शुरू कर दी और इतना मारा पीटा कि अंततः उसकी मौत हो गयी। स्थानीय लोगों द्वारा उसे सीएचसी पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के 6 बच्चे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई में जुटी गयी है। मामले में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि,किसी मामले को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया था जिसे लेकर पति ने अपनी पत्नी सैदुलनिशा को मारा पीटा । उन्होंने बताया कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान हैं। शव को पीएम हेतु भेजा जा रहा है। और तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाई की जायेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।