
सीतापुर- बारिश से सीतापुर में मकान या दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हुई और दो लोग घायल
दो दिनों से हो रही बारिश से बुधवार की सुबह जिले में अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने की घटनाओं में सात लोगों की जान चली गई।
सीतापुर मानपुर थाना क्षेत्र से जबकि तीन की मौत सदरपुर थाना क्षेत्र से हुई है। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
सीतापुर के ज़िलाधिकारी ने बताया, सीतापुर में कल रात भारी बारिश से तीन जगहों पर मकान या दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हुई और 2 लोग घायल हैं।घायलों में से एक को छुट्टी दे दी गई है, दूसरे की हालत स्थिर है। पीड़ितों के परिवारों को मदद मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जिले में के ब्लाक कसमंडा की ग्राम पंचायत कल्यानपुर के मजरा लक्षिमनपुर निवासी हरीश के कच्चे घर की दीवार रात करीब 2ः 45 बजे गिर गई। दीवार गिरने से कच्चे कमरे की छत भी बैठ गई। दीवार के समीप सो रहीं हरीश की मां लल्ली, उनके दो बेटे आठ वर्षीय शैलेन्द्र व 12 वर्षीय शिवा और उनकी बहन की लड़की महक दीवार के मलबे में दब गई। दीवार के नीचे दबने से सभी की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल भी हुए। घायल सुमन (25) व शिवानी (10) को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सदरपुर इलाके के गांव बिलौली नानकारी में दीवार के नीचे दबने से दंपती की मौत हो गई। गांव निवासी राम लोटन और उनकी पत्नी अनीता रात में सो रहे थे। इसी दौरान दीवार गिर गई और दोनों उसके नीचे दब गए। ग्रामीण जब तक उन्हें बाहर निकलते दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू की।
वहीं सदरपुर इलाके के गांव महरिया निवासी बुजुर्ग श्रीकृष्ण मौर्य की मौत भी दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। बुजुर्ग श्रीकृष्ण सो रहे थे, उसी समय दीवार गिर गई। दोनों गांवों में कोहराम मच हुआ है।
मृतकों के परिवार जन को दी जाएगी आर्थिक सहायताः डीएम विशाल भारद्वाज के मुताबिक जिले में तीन स्थानों पर दीवार गिरने की घटनाएं हुईं हैं। इनमें 7 लोगों की मौत हुई है जबकि 3 घायल हुए हैं। एक घायल को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। दो का इलाज चल रहा है। डीएम के मुताबिक मृतकों के परिवार जन और घायलों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।