08 अगस्त 2021

10वीं व 12वीं कक्षा में जिलों में मेधावी छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 

योगी सरकार देगी लड़कियों को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार

योगी सरकार देगी लड़कियों को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार

मिशन शक्ति के तीसरे चरण में यूपी समेत राज्य के बोर्ड से 10वीं व 12वीं कक्षा में जिलों में पहले 10 स्थान पर आने वाली मेधावी छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही राज्य बोर्ड से 12वीं कक्षा में जिले में टॉप करने वाली और आगे पढ़ाई करने वाली शीर्ष छात्रा को 20 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा। 

मिशन शक्ति के तहत अगस्त से दिसंबर तक होने वाले कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं। रक्षाबंधन से एक दिन पहले 21 अगस्त को मिशन शक्ति-3 के मुख्य कार्यक्रम में सरकार महिलाओं-बेटियों को कई बड़े तोहफे देने की तैयारी में है। महिला व बाल कल्याण विभाग व बाल विकास पुष्टाहार विभाग मिशन शक्ति अभियान शनिवार से शुरू करने जा रहा है। जेण्डर चैम्पियंस, खेल व विशिष्ट कलाओं में बढ़िया प्रदर्शन करने वाली न्यूनतम 10 महिलाओं, 10 बालिकाओं व 10 बालकों को भी नगद पुरस्कार दिया जाएगा। नवम्बर के तीसरे हफ्ते में मेगा इवेंट का आयोजन कर पुरस्कार दिया जाएगा। सात अगस्त यानी शनिवार को जिलाधिकारी के साथ हक की बात की जाएगी। 11 अगस्त को कन्या जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें सामुदायिक केन्द्र, जिला या सरकारी अस्पताल आदि में जन्म लेने वाली कन्याओं व उनकी मांओं को उपहार दिए जाएंगे। उनकी संख्या के बराबर पौधरोपण कर पुरुषों व बालकों को उनका संरक्षण सौंपा जाएगा। कई स्तरों पर स्वावलंबन कैम्प लगाए जाएंगे।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top