08 अगस्त 2021

यात्रियों से भरी हुई बस का सड़क हादसा, दो यात्रियों की मौत , 11 घायल

 यात्रियों से भरी हुई बस का  सड़क हादसा, दो यात्रियों की मौत , आठ लोग घायल

 दिल्ली से बिहार जा रही बस का बड़ा सड़क हादसा गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर हुआ

गोंडा - यात्रियों से भरी हुई बस का बड़ा सड़क हादसा, दो यात्रियों की मौत , और करीब आठ लोग घायल हो गए हैं। 

रविवार को ये घटना  गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर हुआ। यात्रियों से भरी हुई बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने के बाद ये एक्सीडेंट हुआ है। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज पुलिस द्वारा आगे के विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूरा मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या- बस्ती राजमार्ग के पास की है जहां पर आज सुबह लगभग 8ः00 बजे यात्रियों से भरी बस जब पुल के नीचे उतरी तब बस के ड्राइवर को नींद आ जाने के चलते सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा गिरी जिससे यह पूरा हादसा हो गया है मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अयोध्या के जिला अस्पताल में एडमिट करवा दिया है जहां घायलों का इलाज चल रहा है।मृतकों का के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और जो भी सवारियां थी उनको उनके स्थान पर भेजा जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

तरबगंज सीओ संसार सिंह राठी ने बताया है कि सुबह करीब 8ः00 बजे एक बस दिल्ली से बिहार जा रही थी नदी का पुल पार करने के बाद खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई जिसमें 2 लोगों की मृत्यु हो गई है 11 लोग घायल हैं सभी घायलों को जिला अस्पताल अयोध्या में इलाज के लिए भेजा गया है। मृतकों का के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और जो भी सवारियां थी उनको उनके स्थान पर भेजा जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top