कर्नलगंज गोंडा । कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज में तालाब में बालिका के उतराते हुए मिले शव को बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में ठेलिया पर ले जाने का वीडियो वायरल होने और मामले की खबर मीडिया में चलने के बाद खुद को मित्र पुलिस कहलाने वाली कर्नलगंज पुलिस का अमानवीय शर्मनाक चेहरा उजागर हुआ जिससे काफी फजीहत होने और पुलिसिया निरंकुश कार्यप्रणाली का खुलासा होने से जिले के पुलिस कप्तान ने साख बचाने हेतु मामले का संज्ञान लेकर जिम्मेदारों को लाइन हाजिर कर दिया। उल्लेखनीय हो कि बुधवार को कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम सोनवार (गड़रियन पुरवा) में एक तालाब में संदिग्धावस्था में मृतक बालिका के उतराते मिले शव को ठेलिया से 3 किलोमीटर दूर थाना कर्नलगंज तक लादकर ले जाने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में बेटी की मौत पर पुलिस वालों द्वारा ठेलिया पर उसके शव को रखवाकर 3 किलोमीटर दूर थाना तक भेजवाये जाने का मामला सामने आया जिसमें मृतक बालिका का पिता शव को ठेले पर धक्का लगा रहा है और परिवार का एक सदस्य ठेला चला रहा है। एक छोटी सी ठेलिया पर शव को रखकर जिस तरह से भिजवाया गया वह अमानवीय कृत्य होने के साथ ही शव के सम्मान के साथ खिलवाड़ है। जिस तरह से ठेला चालक आगे से ठेलिये चला रहा था और पीछे से मृतका का पिता धक्का लगा रहा था यह पूरा वीडियो पुलिस के संसाधनों पर सवालिया निशान लगा रहा है। पुलिसिया निरंकुश कार्यप्रणाली का खुलासा होने से जिले के पुलिस कप्तान सन्तोष कुमार मिश्रा द्वारा साख बचाने हेतु मामले का संज्ञान लेकर उक्त संबंध में विस्तृत जांच कराई गई तथा जांचोपरांत उप निरीक्षक सुनील सिंह व आरक्षी बिंद्रेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।