23 अगस्त 2021

राम जन्‍मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्‍याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा-उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

 image seo friendly

अयोध्या: अयोध्या में राम जन्मभूमि की ओर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा| अयोध्या के अलावा लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में एक-एक सड़क का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा| उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यह जानकारी दी है|

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा,''अयोध्या में राम जन्म भूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा। अयोध्या के साथ-साथ लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी एक-एक सड़क पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से होगी|पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा ऐलान किया है. योगी सरकार ने प्रदेश के 5 जिलों की एक-एक सड़क को कल्याण सिंह के नाम पर करने का फैसला किया है. लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में एक-एक सड़क कल्याण सिंह के नाम पर होगी. लोक निर्माण विभाग इस संबंध में जल्द ही सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर लेगा. इसके साथ ही राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह के योगदान को देखते हुए अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा. सरकार जल्द ही इस संबंध में कैबिनेट प्रस्ताव पारित करवाकर सड़कों का नाम कल्याण सिंह मार्ग कर देगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top