
नीरज चोपड़ा के जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने पर पानीपत में नीरज चोपड़ा के घर पर जश्न का माहौल है।
भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने जापान में हो रहे ओलंपिक खेलों में शनिवार को जेवलिन थ्रोमें स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है| नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता।
इस कारनामे के साथ ही नीरज चोपड़ा ओलिंपिक की व्यक्तगित प्रतिस्पर्धा में सोना जीतने वाले इतिहास के सिर्फ दूसरे और एथलेटिक्स में यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय एलीट बन गए गए हैं| नीज चोपड़ा से पहले सिर्फ शूटिंग में अभिनव बिंद्रा ने साल 2008 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता थानीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत! आपने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। आपसे हमारे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। भारत उत्साहित है! हार्दिक बधाई!: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा को जेवलिन थ्रो में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। आपकी इस उपलब्धि पर भारत को गर्व है।आज बहुत प्रसन्नता है कि भारत के लिए नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में पहला गोल्ड जीता है। पूरे देश में खुशी है। इससे देश के नौजवानों को नई प्रेरणा मिलेगी। मैं इस मौके पर नीरज चोपड़ा को बहुत शुभकामनाएं और बधाई देता हूं: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने पर मैं नीरज चोपड़ा को 135 करोड़ भारतीयों की तरफ़ से बधाई देता हूं। वे आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा के स्रोत है: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा द्वारा गोल्ड मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी।
नीरज चोपड़ा के जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि,''टोक्यो में हरियाणा के छोरे ने लठ गाड़ दिया और भाले वाला लठ गाड़ दिया। अपेक्षा के अनुरूप हमें गोल्ड मिला|
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि,'' जिस प्रकार से आज हमने प्रत्यक्ष मैच देखा, ये बहुत खुशी का पल है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है, देश के लिए उपलब्धि है, हरियाणा के लिए उपलब्धि है।उन्हें 6 करोड़ रुपये और क्लास-1 की नौकरी दी जाएगी| नौकरी में भी हमारी ऑफर रहेगी कि पंचकूला में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एथलेटिक्स बनाएंगे और उसमें उसे(नीरज चोपड़ा) हेड बनाएंगे|

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।