रक्षाबंधन से एक दिन पहले 21 अगस्त को मिशन शक्ति के शुभारंभ के अवसर पर महिलाओं और बेटियों को कई बड़े तोहफे देने की तैयारी में
सीएम योगी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि बेटियों को रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा की सौगात के साथ एक खास तोहफा भी दिया जाएगा। रक्षाबंधन पर सीएम योगी ने यूपी बेटियों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है।परिवहन निगम की बस में यह पांचवा वर्ष होगा जब रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद महिलाओं को इस सेवा का लाभ मिलेगा। सीएम योगी ने कहा कि भाई-बहन के इस पावन पर्व पर महिलाओं को यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा के साथ उपहार में राखी और मास्क भी दिया जाएगा।आपको बता दें कि योगी सरकार रक्षाबंधन से एक दिन पहले 21 अगस्त को मिशन शक्ति के शुभारंभ के अवसर पर महिलाओं और बेटियों को कई बड़े तोहफे देने की तैयारी में है। इस दौरान सबसे ज्यादा तोहफे महिला पुलिसकर्मियों को दिए जाएंगे। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महिला पुलिसकर्मियों को पुरुष सहकर्मियों की तरह ही बीट पुलिस अधिकारी के रूप में तैनाती का उपहार दिया जाएगा। साथ ही पुलिसकर्मियों के नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए बालवाड़ी का उपहार भी योगी सरकार की तरफ से दिया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।