नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह के गृह जनपद में प्रथम आगमन पर स्वागत
गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी व भारतीय जनता युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह के गृह जनपद में प्रथम आगमन पर करनैलगंज बस स्टॉप एवं संतोषी माता मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया है।
भाजयुमो के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह के प्रथम गोण्डा आगमन पर भाजपा और भाजयुमो के उत्साही कार्यकर्ताओं ने पहले संतोषी माता मंदिर पर फिर बस स्टैंड चौराहे पर उनका जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन के काफी समय पूर्व से से कार्यकर्ता हाथों में फूल मालायें लेकर उनके स्वागत के लिए आतुर खड़े थे। उनके पहुंचते ही लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर भाजयुमो के नगर अध्यक्ष अर्चित पाण्डेय व उनके टीम द्वारा स्मृति चिन्ह के रूप में उन्हें हनुमान जी का चित्र भेंट किया गया। इस मौके पर नगर भाजपा अध्यक्ष संजय यज्ञसेनी, कृष्ण गोपाल वैश्य, आशीष गोस्वामी, श्याम बाबा भारती, क्षेमेश्वर पाठक, राम कुमार मौर्या आदि मौजूद रहे। वहीं संतोषी माता मंदिर परमहंथ सुनील पुरी, सरदार जोगिन्दर सिंह जानी, आशीष सोनी, रुद्रप्रताप सिंह, चंद्रशेखर गोस्वामी, अन्नू बाबा, कैलाश चंद्र मौर्य, आदि मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।