07 अगस्त 2021

भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने ओलंपिक में जीता कांस्य पदक

 भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने ओलंपिक में जीता कांस्य पदक

तोक्यो: भारत को कुश्ती में उसका दूसरा पदक मिल गया है।  Tokyo Olympics में भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक जीत लिया है।जापान में हो रहे ओलंपिक खेलों (Tokyo Olympics) में  पहलवान बजरंग पुनिया ने पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीता। उन्होंने कजाकिस्तान के दौलेट नियाज़बेकोव  को 8-0 से हराया। 

ये भारत का कुश्ती में दूसरा और वर्तमान ओलंपिक में कुल छठा पदक है। भारत ने इस तरह से एक ओलंपिक में सबसे ज्यादा पदक जीतने के अपने पिछले रिकार्ड की बराबरी की।इससे पहले रवि दहिया ने कुश्ती में पुरुषों के 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता था। भारत ने इससे पहले लंदन ओलंपिक 2012 में छह पदक जीते थे, तब कुश्ती में सुशील कुमार ने सिल्वर और योगेश्वर दत्त ने ब्रॉन्ज हासिल किया था।


बजरंग की इस जीत पर हरियाणा सरकार ने उन्हें सरकारी नौकरी, 2.5 करोड़ रुपए नकद इनाम की घोषणा की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि बजरंग पुनिया ने बहुत अच्छे तरीके से खेला है और कांस्य पदक जीता है। भारत के 2 रजत और 4 कांस्य लेकर कुल 6 पदक हो चुके हैं। इसमे हरियाणा का योगदान सर्वाधिक है। हमें अभी और भी मेडल मिलने की उम्मीद है

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ,''बजरंग पुनिया को 2.5 करोड़ की राशि नकद दी जाएगी साथ ही सरकारी नौकरी मिलेगी और एक प्लाट भी उन्हें 50% के कंसेशनन पर मिलेगा। वे झज्जर के खुड्डन गांव के रहने वाले हैं। वहां एक इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top