महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि मनाई गई
महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि ब्रिटिश शासनकाल में भारतीयों के लिए सिविल सर्विस में जाना बहुत कठिन था जबकि नेताजी ने आईसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर अंग्रेजों के चंगुल से देश को मुक्त कराने के लिए उन्होंने सिविल सर्विस छोड़ दिया। उन्होंने आगे कहा कि सुभाष चंद्र बोस और गांधीजी के विचार भिन्न थे लेकिन दोनों का लक्ष्य एक ही था देश की आजादी। विद्यालय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता एम. एच. अंसारी ने आजादी की लड़ाई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि नेता जी ने अपना जीवन, अपना परिवार, अपनी संपत्ति सर्वस्व देश की स्वतंत्रता के लिए न्यौछावर कर दिया। श्रद्धांजलि सभा को हिंदी प्रवक्ता कन्हैयालाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर चंद्रशेखर मोहम्मद यूनुस, रामेश्वर प्रताप सिंह, सुरेंद्र यादव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।