16 सितंबर 2021

गोंडा-जंगली जानवर तेंदुआ को लेकर अलर्ट,शहर में दहशत का माहौल,सावधान-रहने कीअपील

गोण्डा - वन विभाग के मुताबिक को जंगली जानवर तेंदुआ होने की आशंका जताई जा रही है । 
विगत दिनों शहर में दिखाई पड़े एक जंगली जानवर को लेकर पूरे शहर में दहशत का माहौल है, जिला अधिकारी आवास, सिंचाई विभाग तथा परेड सरकार व आसपास के इलाकों में जंगली जानवर के देखे जाने के बाद पूरे गोंडा शहर में लोगों में भय व भारी दहशत का माहौल है । 

घर के बाहर की लाइट रात्रि मे जरूर जलायें रखें, घर के बाहर रात्रि मे खुले मे कतई न सोये, कही भी जंगली जानवर दिखाये जाने पर की जाने वाली कार्यावही से अवगत कराते हुए कहा गया है कि यदि कही भी जानवर दिखाई दे जाये तो अधिकारियो के नम्बर पर तत्काल सूचित करें।

*बीट अधिकारी गोण्डा रेंज 7906698098, सेक्शन अधिकारी गोण्डा रेंज 7607894714, क्षेत्रीय वनाधिकारी गोण्डा रेजं 6307351861, उपप्रभागीय वनाधिकारी 9794948405, प्रभागीय वनाधिकारी गोण्डा 7839435149 को तेंदुवा दिखाई देने पर तत्काल सूचना दें।*
लोगो मे दहशत का   का कारण बने जंगली जानवर को पकड़ने के लिये वन विभाग की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है। लोगों को अलर्ट करते हुए नगर पालिका  प्रशासन द्वारा रात के समय में से घरों से बाहर न निकलने, समूहों में निकलने तथा लाठी डंडा टार्च लेकर निकलने के लिए आगाह किया जा रहा है । अनावश्यक रूप से सड़कों पर ना घूमने बल्कि शाम को ही अपने दरवाजों को बंद कर सुरक्षित रहने के लिए एनाउंस कर अपील की जा रही है। उधर वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए पूरी तरीके से मुस्तैदी के साथ लगी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top