गोण्डा - जनपद ही नहीं बल्कि पूरे देवीपाटन मण्डल के लिये बड़े ही सौभाग्य व हर्ष का विषय है कि जिला मुख्यालय पर संचालित नामी गिरामी अस्पतालों की कड़ी में अनन्त हॉस्पिटल का भी नाम जुड़ गया है। सभी सुविधाओं से सुसज्जित एलबीएस चौराहा स्थित इस हॉस्पिटल का शुभारंभ डॉ आनन्द ओझा अपर निदेशक चिकित्सा एवम स्वास्थ्य देवीपाटन मण्डल ने फीता काटकर किया। बतौर मुख्य अतिथि डॉ आंनद ओझा ने कहा कि अस्पताल पीड़ित मानवता की सच्ची सेवा का सशक्त माध्यम है,प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यालय पर अनन्त हॉस्पिटल खुलने से लोगो को काफी सहूलियत मिल सकेगी। इस मौके पर लखनऊ से आये प्रणव आनन्द मिश्रा,डॉ आईपी सिंह, डॉ शैलेन्द्र सिंह,डॉ खालिद (सर्जन), डॉ इम्तियाज खान, डॉ रियाज अहमद, डॉ निदा फातिमा,डॉ महेंद्र कुमार वर्मा, डॉ राहुल श्रीवास्तव,डॉ विनोद कुमार अरोरा, काम्प्लेक्स मालिक घिरराऊ लाल मिश्रा, हॉस्पिटल संरक्षक श्री सूर्यपाल सिंह (पूर्व प्रधान), वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चंद्र त्रिपाठी, डॉ परमेश्वर सिंह,अशोक सिंह,जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, जिला पंचायत सदस्य विनय शंकर दूबे,
सुरेंद्र बहादुर सिंह प्रधान सोनौली मोहम्मदपुर, दिलीप तिवारी, श्रीमती रेखा शर्मा प्रो- एलबीएस, नीरज सिंह अवध केशरी सेना, संतोष सिंह, नील ठाकुर, पीयूष उपाध्याय,गब्बू सिंह प्रधान,अजय सिंह,विवेक सिंह चतरौली,अमन ,सत्यम,प्रदीप सिंह,दीपू सिंह राजा सिंह पुनीत सिंग,सोनू सिंह, शिवम सिंह समेत अन्य सैकड़ो लोगों ने उद्घाटन समारोह में शिरकत कर संचालक मण्डल को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अनन्त हॉस्पिटल के उद्दघाटन में शामिल होकर हौसला अफजाई करने के लिये संचालक मण्डल के आलोक सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।