12 अक्टूबर 2021

श्री चित्रगुप्त इण्टर कालेज में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया

श्री चित्रगुप्त इण्टर कालेज में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया

गोण्डा -  श्री चित्रगुप्त इण्टर कालेज में मिशन शक्ति के अन्तर्गत चौपाल लगाकर छात्र छात्राओं से संवाद स्थापित किया गया 

कोतवाली कर्नलगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा नगर के श्री चित्रगुप्त इण्टर कालेज में चौपाल लगाकर छात्र छात्राओं से संवाद स्थापित किया गया और  मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा समाज में घटित हो रही घटनाओं के उदाहरण के माध्यम से सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया एवं उन्हें अपने अधिकारों हेतु लड़ने के लिए जागरूक किया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण  हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया


तथा आरक्षी अभय प्रताप यादव के द्वारा कविताओं के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की जागरूकता के संबंध में संदेश दिया गया साथ ही साथ साइबर  हेल्पलाइन नंबर 155260 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई।टीम के सदस्यो ने सीनियर क्लास के छात्राओं से हेल्पलाइन का प्रयोग करने के बारे में पूछा।महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों की रोकथाम तथा उनके अधिकारों के परिप्रेक्ष्य में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु थाना मिशन शक्ति टीम में आरक्षी अभय प्रताप यादव, महिला आरक्षी ज्योति राजभर व महिला आरक्षी सुमन रहीं। तथा विद्यालय के , प्रधानाचार्य जीकेश्रीवास्तव के शिक्षिका शिल्पी गुप्ता, सुनीता श्रीवास्तव,शशि गुप्ता, आदि उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top