क्लीनिकल ट्रायल्स में लगभग 78 प्रतिशत असरदार साबित
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच वैक्सीन को सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है और अब देश में 2 साल से 18 साल के बच्चों के टीके को लेकर बड़ी खबर आ रही है. ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. भारत में बच्चों के लिए मंजूरी पाने वाली यह पहली वैक्सीन है.
ट्रायल में 78 प्रतिशत असरदार साबित हुई कोवैक्सीन
भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने सितंबर में बच्चों पर वैक्सीन के ट्रायल पूरे किए थे और क्लीनिकल ट्रायल्स में लगभग 78 प्रतिशत असरदार साबित हुई थी. कंपनी द्वारा डाटा सबमिट किए जाने के बाद ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने आंकलन के बादकंपनी से एडिशनल डाटा मांगा था, जो शनिवार को सबमिट कर दिया गया था. इसे लेकर सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की मीटिंग हुई थी और आज हुई बैठक में 2 से 18 साल के बच्चों को कोवैक्सीन लगाए जाने को अनुमति दे दी गई.
बच्चों को लगाई जाएगी कोवैक्सीन की 2 डोज
ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही 2 से 18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीन अभियान (Vaccination Campaign) की शुरुआत की जाएगी. बच्चों को कोवैक्सीन (Covaxin for Children) की दो डोज दी जाएगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।