23 अक्टूबर 2020

मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को सम्मानित कर जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को सम्मानित कर जागरूक किया गया। 


कर्नलगंज, गोण्डा। 
मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को कोतवाली परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित करके छात्राओं को जागरूक किया गया। 
      उपजिलाधिकारी ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता में मिशन शक्ति के तहत कोतवाली परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित करके छात्राओं को जागरूक करने का कार्य किया गया। बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबी बनाने के लिए 102, 108, 112, 1076, 1098, 1090 तथा 181 नंबरों के संबंध में जानकारी विस्तृत जानकारी देकर उन्हें जागरूक करने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों का प्रयोग करने की सलाह दी गयी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनीष जाट ने भी उपस्थित बालिकाओं को विभिन्न जानकारियां दीं। इस मौके पर कोतवाली क्षेत्र में साहसिक कार्य करने वाली बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में कन्हैयालाल इंटर कॉलेज की एनसीसी के छात्र छात्रायें, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तथा श्रीचित्रगुप्त इंटर कॉलेज की छात्रायें भी शामिल हुईं। इस अवसर पर नगर भाजपा अध्यक्ष संजय यज्ञसेनी, अर्चित पाण्डेय आदि संभ्रान्त नागरिकों सहित नगर चौकी प्रभारी रणजीत यादव, उपनिरीक्षक नागेश्वर नाथ पटेल व मो. आलम, कां. जय सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top