कर्नेलगंज में डेंगू से पीड़ित एक अधिवक्ता की मौत के बाद क्षेत्र में डेंगू से प्रभावित क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। करनैलगंज क्षेत्र में डेंगू का कहर तेजी से बढ़ रहा है और नगर व ग्रामीण क्षेत्र से मिलाकर करीब 3 दर्जन से अधिक लोग डेंगू से पीड़ित है जिसमें 6 लोगों का इलाज लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। वहीं डेंगू से पीड़ित एक अधिवक्ता की शुक्रवार को मौत हो गई। डेंगू की चपेट में आकर हाईकोर्ट के अधिवक्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई। विकास खंड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम शीशामऊ डीहा निवासी अधिवक्ता अतुल कुमार दुबे हाईकोर्ट लखनऊ में प्रेक्टिश कर रहे थे। बीमार होने पर वह बीते रविवार को अपने गांव शीशामऊ आ गये थे। सोमवार की सुबह परिजन उन्हें गोंडा के एक निजी चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती करवाया गया। गुरुवार को उनकी हालत गम्भीर देखकर चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ के लिये रेफर कर दिया। जहां रात्रि के समय इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई शशिकांत दूबे ने बताया कि वह डेंगू बुखार से पीड़ित थे। लखनऊ के शेखर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चन्द्रा ने बताया कि मुझे कोई सूचना नही मिली है। उन्होंने बताया कि ग्राम चंगेरिया में एक व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। जिसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। चंगेरिया गांव को स्वास्थ्य टीम भेजी गई है।
17 अक्टूबर 2020
डेंगू से पीड़ित एक अधिवक्ता की मौत ,कर्नलगंज में डेंगू का कहर 3 दर्जन से अधिक लोग डेंगू से पीड़ित जिसमें कई का इलाज लखनऊ के अस्पतालों में
गोंडा। डेंगू से पीड़ित एक अधिवक्ता की मौत ,कर्नलगंज में डेंगू का कहर 3 दर्जन से अधिक लोग डेंगू से पीड़ित है जिसमें 6 लोगों का इलाज लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में
You may also like:
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Popular Posts
-
“…मैं मर नहीं रहा हूँ, बल्कि स्वतंत्र भारत में पुनर्जन्म लेने जा रहा हूँ” ये अंतिम शब्द थे फांसी के फंदे पर चढने वाले स्वतंत्रता सेनानी र...
-
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर किया नगर क्षेत्र के परिसीमन की मांग की गोण्डा भारतीय जनता पार्टी की नगर कर्नलगंज, इकाई द्वारा जिलाधिका...
-
पित्त्तरों के आत्मा की तृप्ति व पितृ-ऋण चुकाने का पक्ष है ...पितृ पक्ष (श्राद्ध प क्ष) पित्त्तरों के आत्मा की तृप्ति के लिए श्रद्धाप...
-
चर्चित स्टाफ नर्स पर लगे गम्भीर आरोप , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जाँच टीम के साथ गोण्डा - स्थानी य तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्...
-
चारधाम के दर्शनों को लेकर इस साल कोरोना संक्रमण के बावजूद तीर्थ यात्रियों में काफी उत्साह रहा। यही वजह रही कि इस साल पिछले साल की तुलना में ...
-
गोंडा - मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य मे ड्यूटी से गायब रहना लोगो को बहुत भारी पड़ गया। मामले में सहायक निर्वाचन रजि.अधिकारी/उपजिलाधिकारी द्...
-
बस्ती में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार कार, एक झटके में खत्म हुए 5 लोग की हालत गंभीर बस्ती । उत्तर प्रदेश के जनपद ब...
-
गोंडा- बहराइच मार्ग से चिलवरिया को यह एक मात्र रोड जो चिलवरिया मार्केट, इमलिया,मोहम्मद पुर,बड़ागाँव,हरिहरपुर, नैपुरा, उनैसा,नसरापुर, के लगभ...
-
राष्ट्रीय बालिका दिवस राष्ट्रीय बालिका दिवस भारत में हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत महिला एवं बाल विकास, भारत सरकार ने 2008...
-
छठ पूजा का धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व वैदिक काल से बिहार की संस्कृति व आर्य परंपरा का चार दिवसीय छठ पूजा नामकरण- छठ, षष्ठी का अपभ्रंश है। ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।