गोण्डा:- मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर पालिका परिषद गोण्डा की ओर से नगर के टाउन हाल में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलम्बन से सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आयुक्त देवीपाटन एसवीएस रंगाराव ने महिला सशक्तीकरण पर वृहद रूप से प्रकाश डाला।आयुक्त ने कहा कि शिक्षा से समस्त समस्याओं का सही निस्तारण किया जा सकता है। उन्होंने हमारे भारत वर्ष की समृद्ध संस्कृति से पूरी दुनिया ने बहुत सारी चींजें सीखीं हैं, परन्तु आज हमार समाज, हमारी गौरवशाली व समृद्ध संस्कृति से भटक रहा है, जिसका परिणाम महिला व बाल अपराधों के रूप में हमारे सामने है। उन्होंने कहा कि भारत देश नारी का सम्मान व पूजा करने वाला देश है। परन्तु अज्ञानता और आधुनिकता की चकाचैंध में हमारे समाज में महिला एवं बाल अपराध बढ़ें हैं, जिन्हें रोकने के लिए सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान का आगाज किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें समाज के हर तबके के लोगों को जागरूक करना होगा और समाज के प्रति उन्हें उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा व स्वावलमबन से सम्बन्धित सभी कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा।
कार्यक्रम में ताइक्वाण्डों की बच्चियों द्वारा आत्म रक्षा का सुन्दर प्रदर्शन किया गया। साहित्यकार डा0 उमा सिंह ने महिला सुरक्षा से सम्बन्धित अपने बेबाक विचार प्रस्तुत किए। अनाम के कलाकारों द्वारा बालिका जन्म से सम्बन्धित नाट्य का प्रस्तुतीकरण किया गया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विकास सेन ने अतिथियों का आभार प्रकट किया तथा कार्यक्रम का सफल व शानदार संचालन अंकुर गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, अनुपम प्रकाश मिश्र, अजीत सिंह, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक सोनी सिंह सहित महिला सभासद, बच्चियां व अन्य उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।