05 जून 2021

अनोखी पहल: आजाद युवा विकास फाउंडेशन ने सीएचसीमें वैकशीन लगवाने वालों को पौध भेंट कर प्रोत्साहित किया

 


image seo frienly

कर्नलगंज सीएचसी में  अनोखा कार्यक्रम - जिसमे पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ कोविड महामारी को भी ध्यान में रखा गया इस दौरान वैक्सीन लगवाने वाले सभी साथियों को एक एक पौधा देकर प्रोत्साहित किया गया एवम् उनको संकल्प दिलाया गया कि वह लोग दूसरे साथियों को भी वैक्सीन लगवाने एवं उसकी याद के लिए एक पौधा रोपित करने को प्रेरित करें । उक्त आयोजन मे क्षेत्रीय युवा साथियों का काफी सहयोग रहा है एवम् मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर  ए. के. सिंह, ए सी एम् ओ. गोंडा एवम् विशिष्ट अतिथि विवेक सिंह, जिला पंचायत सदस्य, डॉ. सुनील सिंह एवम् डॉ. गरिमा के द्वारा पौथ देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जिला मुख्यालय से आये एसीएमओ ने संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन से निश्चित ही वैक्सीन लगवाने वाले लोगों में जागरुक्ता व सक्रियता आयेगी तथा लोग अपने अहम दिन को इस पौध के बढ़ने के साथ साथ देख सकेंगे।

संस्था के कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर विपिन वर्मा ने इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को जोड़ते हुए एक जन आंदोलन बनाने की बात कही   आजाद युवा विकास फाउंडेशन के संस्थापक हर्षित सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि हमारा प्रयास प्रत्येक गांव में एक इको क्लब बने उस पर जोर है ।आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं को जन क्रान्ति लनी पड़ेगी अन्यथा हम त्रासदी के लिये तैयार रहना पड़ेगा। 

इस दौरान सर्वेश सिंह ,अभिषेक सिंह,अमित सिंह , महेन्द्र मिश्रा , बृजेश सिंह , कीर्तवर्धन मिश्रा , नीतीश श्रीवास्तव , आलोक सिंह , प्रदीप सिंह , राजेश सिंह , रिंटु सिंह , गोपाल स्वरूप पाठक , निरंकार पांडेय , बीरू सिंह , नकुल गुप्ता , ईशान गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top