12 अगस्त 2021

विधायक व जिलाधिकारी ने नव चयनित 13 शिक्षकों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

विधायक व जिलाधिकारी ने नव चयनित 13 शिक्षकों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

लखनऊ से मा0 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ प्रसारण, जनपद स्तर पर एनआईसी में आयोजित हुआ कार्यक्रम

गुरूवार को मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव चयनित प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। वहीं जनपद स्तर पर एनआईसी में मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के प्रसारण के उपरान्त जनपद से चयनित 13 शिक्षकों को मा0 विधायक सदर श्री प्रतीक भूषण सिंह, मा0 विधायक मेहनौन विनय द्विवेदी तथा मा0 विधायक गौरा प्रभात वर्मा एवं जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

     लखनऊ से प्रसारित कार्यक्रम में मा. मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी शिक्षक आज यहां उपस्थित हैं, निश्चित रूप से वह उनके मेहनत और परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मेनहत और परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता, पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रियाएं योग्य व्यक्तियों के चयन का आधार तैयार करती हैं। नवनियुक्त शिक्षक इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं।

    उन्होंने कहा कि नवनियुक्त शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों को समझें, इनके हाथों में कई बालकों का भविष्य है, ये जागरूक बनकर शासन की योजनाओं की जानकारी अपने विद्यार्थियों को प्रदान कर सकते हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि एक शिक्षक को जिज्ञासु होना चाहिए, तभी वह नई-नई बातें सीख कर अपने विद्यार्थियों को भी सिखा सकता है, उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों को संदेश देते हुए कहा कि एक सुयोग्य शिक्षक बनकर आप अपने कार्यकाल को यादगार बना सकते है।

    इसी क्रम में जिलाधिकारी सहित विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, मेहनौन विनय द्विवेदी , गौरा प्रभात वर्मा तथा मा0 समाज कल्याण मंत्री के प्रतिनिधि वेद प्रकाश दूबे ने नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी तथा मा0 जनप्रतिनिधियों ने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि वे पूर्ण मनोयोग से विद्यार्थियों का भविष्य संवारने का काम करें।

     इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गिरीश प्रजापति, रवि गौड़, रवि यादव व नवनियुक्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top