14 अगस्त 2021

स्वतंत्रता दिवस ! भारत के अलावा पांच देश जो इस दिन को अपने स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं

भारत के अलावा  पांच  देश जो इस दिन को अपने स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं

 भारत के देशवासी इस साल अपनी आजादी के 75वां साल का जश्न मनाएंगे. भारत को अंग्रेजों की 200 सालों की गुलामी से 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता हासिल हुई थी. भारत को ये आजादी सालों के संघर्ष के बाद मिली है. इस दिन को हम भारतवासी बड़े ही हर्ष और गौरव के साथ मनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के साथ कुछ और देशों ने भी उस दिन आजादी का स्वाद चखा था.


जिस तरह भारत अंग्रेजों से 200 साल बाद अपनी आजादी हासिल कर पाया था ठीक उसी तरह दुनिया के और भी देश ऐसे हैं जिन्होंने 15 अगस्त को अपने देश को आजाद होते हुए देखा था और भारत की तरह ये देश भी अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं. तो आइए जानते हैं भारत के अलावा और कौन से देश हैं जो इस दिन मनाते हैं अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं.आज देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली थी. आज के दिन हम आजादी के संघर्ष में शहीद हुए जवानों के बलिदान को याद करते हैं. लेकिन 15 अगस्त के दिन केवल भारत ही अपने स्वतंत्रता दिवस को मनाता. बल्कि भारत के अलावा ऐसे पांच दूसरे देश भी हैं, जो इस दिन को अपने स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं.

रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो (Republic of Congo)

अफ्रीका का तीसरा सबसे बड़ा देश कांगे फ्रांस की गुलामी कर रहा था. भारत की तरह वहां के लोगों ने भी आजादी के लिए बेहद लंबा संघर्ष किया है, 15 अगस्त, 1960 को उसे आजादी मिली.रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो को 15 अगस्त 1960 को फ्रांस से पूरी स्वतंत्रता मिली थी. यह उसके फ्रांस के शासन में आने के पूरे 80 साल आजादी मिली थी. आज 61 वां कॉन्गोलिज नेशनल डे है.

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया (North Korea and South Korea)

नार्थ कोरिया ने अपना विभाजन किया और अलग हो गया, पहले ये एक ही देश था. जैसै भारत और पाकिस्तान बँटवारे के बाद अलग हो गए है ठीक उसी तरह, बँटवारे के बाद नॉर्थ कोरिया 15 अगस्त, 1945 की शाम को एक स्वतंत्र देश बनाआज कोरिया की आजादी की 71वीं सालगिरह मनाई जानी है. साउथ कोरिया पर जापान का राज चलता था, जापानी कॉलोनाइजेशन से साउथ कोरिया को भारत से दो साल पहले मुक्ति हासिल हुई थी. साउथ कोरिया 15 अगस्त 1945 को आजाद हुआ था. Also Read - Independence Day: अमेरिका के टेक्सास में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, गवर्नर एबॉट का ऐलानसाल 1945 में कोरिया को 35 साल के जापानी कॉलोनाइजेशन से आजादी मिली थी. Gwangbokjeol (जिसका अर्थ रोशनी की वापसी है) ऐसी बहुत कम सार्वजनिक छुट्टियों में से एक है जिसे दक्षिण और उत्तर कोरिया दोनों मनाते हैं. स्वतंत्र कोरिया की सरकारें तीन साल बाद बनाई गईं जब पूर्व-सोवियत Kim Il-sung को उत्तर कोरिया का पहला प्रमुख और प्रो-अमेरिकी Syngman Rhee को दक्षिण कोरिया का पहला राष्ट्रपति बनाया गया.

बहरीन (Bahrain)

ब्रिटिश सरकार का बहरीन पर राज था, यह देश मध्य-पूर्व में स्थित है. बहरीन बहुत ही छोटा देश है। जिस तरह भारत ग्रेट ब्रिटेन की गुलामी कर रहा था बहरीन का भी वही हाल था. लेकिन 15 अगस्त, 1971 को बहरीन एक स्वतंत्र देश बन गया.बहरीन Dilmun सभ्यता की प्राचीन भूमि है जिसने अपनी स्वतंत्रता का एलान 15 अगस्त 1971 को किया था. ब्रिटेन से आजादी इस देश को यूएन द्वारा बहरीन की आबादी के एक सर्वे के बाद मिली थी. बहरीन द्वीपसमूह को कई इकाइयों ने शासन किया था जिसमें अरब और पुर्तगाल भी शमिल हैं. इसके बाद 19वीं शताब्दी में यह ब्रिटेन द्वारा संरक्षित राज्य बन गया था.

लिकटेंस्टीन (Liechtenstein)

15 अगस्त को दुनिया का छठां सबसे छोटा देश भी अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है. इस दिन को देश की जर्मनी से शासन से मिली स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. साल 1866 में इस देश को आजादी मिली थी. इस उत्सव में घास के मैदान में कैथोलिक मास और उसके बाद राजकुमार के महल में मुफ्त ड्रिंक और सैंडविच होती है. यहां जनता को शाही परिवार से मिलने और बातचीत करने का मौका मिलता है







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top