प्रधान पर लगा फर्जी भुगतान का आरोप,छतौरा आँगवाड़ी कार्यकत्री पर फर्जी कागजात के सहारे नौकरी की शिकायत
गोण्डा - मंगलवार को जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन करनैलगंज डाक बंगले में हुआ।जिसमें कुल147 मामले आये जिनमे से 3 वादों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। करनैलगंज नगर भाजपा के अध्यक्ष संजय यज्ञसैनी समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को अनुरोध पत्र देकर नगर सीमा का विस्तार करते हुए पुनः परसीमन कराये जाने की मांग उठाई। वहीँ डीएम द्वारा बगैर सूचना के गायब रहने पर विद्युत एक्सईएन करनैलगंज का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया।तहसील क्षेत्र के हलधरमऊ ब्लाक अंतर्गत राजेश पुत्र खजांची द्वारा ग्राम पँचायत दत्तनगर(सुदई पुरवा) के ग्राम प्रधान पर फर्जी मास्टर रोल और बिल बाउचर के सहारे करीब ₹194000 गलत तरीके से निकालकर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया मिली शिकायत को संज्ञान लेकर डीएम ने बीडीओ को एक सप्ताह में जांच कर कार्यवाही का निर्देश दिया। अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार तिवारी निवासी पाठक पुरवा ने विद्युतीकरण हो जाने के बाद भी तारों में अब तक विद्युत सप्लाई न किये जाने की शिकायत की जिसे सम्बन्धित विभाग को सौंपा दिया गया। ब्लाक हलधरमऊ के छतौरा गांव के ननकऊ ने छतौरा तृतीय के आंगनबाड़ी केंद्र में नियुक्त मीना देवी पर फर्जी अंक पत्रों के सहारे नौकरी हथियाने का आरोप लगाते हुये मामले में कार्यवाही की मांग की, शिकायत मिलने पर डीएम ने डीपीओ को जाँच करने हेतु निर्देशित किया। । इस दौरान आये सभी मामलों पर जिलाधिकारी डॉक्टर नितिन वन्सल व पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय द्वारा सुनवाई करते हुये सीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिये गये । इस दौरान सीडीओ,सीएमओ समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।