12 अगस्त 2021

ग्यारह, बारह व अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन की अन्तिम तिथि 18 अगस्त

मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन की अन्तिम तिथि 18 अगस्त

जिला समाज कल्याण श्री अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया है कि वित्तीय वर्ष / शैक्षिक सत्र 2021-22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत कक्षा - 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने. सत्यापन , लॉक करने हेतु संशोधित समय - सारिणी निर्गत करते हुए संशोधित अन्तिम तिथि 18 अगस्त 2021 तक निर्धारित कर दी गयी है जो पूर्व में 10 अगस्त 2021 थी। 

              उन्होंने बताया है कि जनपद में स्थित मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त निर्धारित अन्तिम तिथि 18 अगस्त 2021 तक छात्रवृत्ति मास्टर डाटा विषयक कार्यवाही पूर्ण करते हुए सम्बन्धित प्रपत्र की हार्डकापी एवं सीट / फीस के सम्बन्ध में शासकीय पत्र की प्रति सहित कक्षा - 11-12 तक के शिक्षण संस्थान कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक गोण्डा में जमा करने तथा उच्च शिक्षण संस्थान / महाविद्यालय / आई0 टी0 आई0 कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी गोण्डा में निर्धारित तिथि जमा करना सुनिश्चित करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top