11 अगस्त 2021

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा तरबगंज से 305 तथा बेलसर विकासखंड से 142 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

 

महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में सकुशल संपन्न हुई जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 

      महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। केंद्र व्यवस्थापक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने बताया कि उक्त केंद्र पर तरबगंज विकासखंड से 394 तथा बेलसर, विकासखंड से 294 परीक्षार्थी पंजीकृत थे परंतु तरबगंज विकासखंड से मात्र 89 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया और, बेलसर विकासखंड से 152 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। इस प्रकार तरबगंज विकासखंड से 305 परीक्षार्थी तथा बेलसर विकासखंड से 142 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी संपूर्ण परीक्षा के दौरान केंद्र पर उपस्थित रहकर परीक्षा संपन्न कराई ।वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय से पर्यवेक्षक के रुप में ए. के. पांडेय और डॉक्टर लीला पांडेय ने अपने देखरेख में पेपर का पैकेट खुलवाया और परीक्षा के उपरांत सीलिंग पैकिंग कराकर उत्तर पुस्तिकाओं को जिला मुख्यालय पर जमा कराया। अनुशासन व्यवस्था में थाना प्रभारी तरबगंज एवं चौकी प्रभारी रगड़गंज संपूर्ण परीक्षा के दौरान केंद्र पर उपस्थित रहकर परीक्षा को सुचिता पूर्वक संपन्न कराने में सहयोग दिया। इस अवसर पर मजहर उल हक अंसारी, चंद्रशेखर, पंकज सिंह बाबा, महेश मिश्रा, बृजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. पवन प्रताप सिंह, आनंद कुमार पांडेय, पवन कुमार सिंह, अशोक कुमार के साथ आंतरिक एवं वाह्य कक्ष निरीक्षक के रूप में 58 कक्ष निरीक्षक उपस्थित रहे जिसमें 35 से अधिक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों का सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top