गोंडा। मौसी के यहां आई18 वर्षीय बालिका की तालाब में डूबकर हुई मृत्यु,पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम
शव को ले जाने के लिए साधन ना मिल पाने के कारण लड़की के परिजनों ने शव को ठेले पर लादकर कोतवाली पहुंचाया
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोन वार के मौजा गडरियन पुरवा में एक लड़की के तालाब में डूबकर मृत्यु हो गई। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।
ग्राम पंचायत कमालपुर की रहने वाली 18 वर्षीय कुसुम अपनी मां के साथ अपनी मौसी बिट्टू देवी निवासी नि ग्राम पंचायत सोमवार मौजा गडरियन पुरवा के यहां आई थी। जिसकी आज घर के पीछे बने तालाब में डूबकर मृत्यु हो गई।
मृतिका की मौसी बिट्टू देवी ने बताया कि उसकी भतीजी कुसुम मानसिक रूप से विक्षिप्त थी, जो बीती रात घर से बिना बताए बाहर चली गई। काफी देर घर ना आने पर परिजनों ने उसकी छानबीन शुरू की, लेकिन लड़की का पता नहीं चला।
सुबह जब लड़की का शव पानी के ऊपर उतराया तब इसकी सूचना परिजनों को मिली। जिस पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने लड़की को निकालने का प्रयास किया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शव को तालाब से बाहर निकलवाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस की कार्यवाही के दौरान शव को ले जाने के लिए साधन ना मिल पाने के कारण लड़की के परिजनों ने शव को ठेले पर लादकर स्थानीय कोतवाली पहुंचाया। जहां प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था करा कर लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया घटना की सूचना मिलते ही फौरन पुलिस को भेजकर कार्रवाई शुरू कराई गई।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।