11 अगस्त 2021

कन्हैयालाल इंटर कालेज में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न ,कुल 711में से 472 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

 

गोण्डा-कन्हैयालाल इंटर कालेज में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। नगर के कन्हैयालाल इंटर कालेज में आयोजित नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में आधे से अधिक बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। 

      नगर के कन्हैयालाल इंटर कॉलेज को बुधवार को आयोजित नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में कुल 711 बच्चों का परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा प्रारम्भ हुई तो मात्र 239 बच्चे ही परीक्षा देते पाये गये जबकि 472 बच्चे अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में वीके पाल एवं श्रीमती पूजा पाल तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह मौजूद रहे। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गयी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top