गोण्डा - करनैलगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा अवैध असलहे कासोशल मीडिया पर प्रदर्शन करने का फोटो वायरल हुआ था। जिसमें वह व्यक्ति रौब जमाने के लिए असलहा का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस फोटो के वायरल होने पर मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने तत्काल थानाध्यक्ष करनैलगंज को कार्यवाही कर अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने व उस अवैध असलहा को बरामद करने के लिये कड़े निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना करनैलगंज पुलिस ने अवैध असलहा का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त अद्रोण प्रताप सिंह उर्फ राजवीर सिंह को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम अवधूतनगर, बिबियापुर के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने रौब जमाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया (ट्विटर) पर अवैध असलहे का प्रदर्शन किया था।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।