12 अगस्त 2021

गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें अपना ई-मतदाता फोटो पहचान पत्र- उपजिला निर्वाचन अधिकारी

गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें अपना ई-मतदाता फोटो पहचान पत्र

उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि विधानसभा मतदाता सूची में निरन्तर पुनरीक्षण अवधि दिनांक 15-01-2021 से जिन मतदाताओं द्वारा नाम बढ़ाये जाने हेतु अपना यूनिक मोबाईल नम्बर से भारत निर्वाचन आयोग के  NVSP Portal  के माध्यम से पंजीकृत कराते हुए आवेदन  Online    किया गया है, वे मतदाता  Voter Help Line Mobile App अपने मोबाईल फोन के  Play Store  से डाउनलोड कर अपना-अपना ई-मतदाता फोटो पहचान पत्र (e-EPIC) डाउनलोड कर सकते हैं।  

उन्होंने कहा है कि डाउनलोडिंग कार्य में कोई समस्या आ रही है तो विशेष कैम्प दिवस दिनांक 14 अगस्त (द्वितीय शनिवार) को अपने नजदीकी मतदेय स्थल में पूर्वान्ह 11 बजे उपस्थित होकर बूथ लेविल आफिसर/लेखपाल से संपर्क कर डाउनलोडिंग की कार्यवाही सुनिश्चित कराने का कष्ट करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top