रईस अहमद
कर्नलगंज गोण्डा
कर्नलगंज कस्बे में 12 रबी उल अव्वल का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें सबरू चौराहा ,सकरौरा चौराहा तथा नई बाजार चौराहे पर बउे बडे गेट बनाकर रोशनी की गयी जिसे देखने के लिए सैकडों की संख्या में लोग देर रात तक आते रहे। अनवर ठेकेदार,मुस्तकीम,खलील नेता सभा सद,सीबू मास्टर,ताजू लाईट,साकिर अली, रमजान अली आदि ने इसमें सहयोग किया। बताया जाता है कि रबी उल अव्वल के अवसर पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन दुनियाभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
इस दिन को ईद मिलाद उन-नबी या ईद-ए-मिलाद के नाम से भी जानते हैं। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, इस्लाम के तीसरे महीने यानी रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख 571ई में पैंगबर साहब का जन्म हुआ था। इस्लामी चंद्र कैलेंडर के अनुसार, भारत में रबी-उल-अव्वल का महीना 19 अक्टूबर से शुरू हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।