18 अक्टूबर 2021

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत नि:शुल्क कोचिंग के लिए पंजीकरण प्रारंभ

 


मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत नि:शुल्क कोचिंग के लिए पंजीकरण प्रारंभ


आगामी 20 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन-आयुक्त


        आयुक्त, देवीपाटन मंडल श्री एस0वी0एस0 रंगाराव ने बताया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु नि:शुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आगामी 20 अक्टूबर, 2021 तक किया जा सकता है।

           उन्होंने बताया है कि सिविल सेवा/ राज्य सिविल सेवा (प्रा0) परीक्षा, जे0 ई0ई0 नीट,एन0डी0ए0/ सी0डी0एस0 के लिए प्रतियोगी छात्र आवेदन के लिए www.abhguday.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करते हुए आवेदन कर सकते है। प्रवेश परीक्षा में सफल छात्रों को निःशुल्क कोचिंग मंडल के अंतर्गत करायी जाएगी।

          इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी उप निदेशक समाज कल्याण ने बताया कि आयोजित होने वाले वाली प्रवेश परीक्षाओं की तिथि के लिए तिथि निर्धारण के क्रम में प्रवेश के लिए जे0ई0ई0 परीक्षा आगामी 21 अक्टूबर, 2021 को अपराहन 2:00 से 3:30 बजे तक, नीट के लिए 22 अक्टूबर, 2021 को अपराहन 2:00 बजे से 3:30 बजे तक, एन0डी0ए0/ सी0डी0एस0 के लिए 25 अक्टूबर, 2021 को अपराहन 2:00 से 3:30 बजे तक, सिविल सेवा/ राज्य सिविल सेवा (प्रा0) परीक्षा के लिए 26 अक्टूबर, 2021 को अपराहन 2:00 से 3:30 बजे तक होगी। 

          उप निदेशक, समाज कल्याण ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर प्रकाशित करने की अनुमानित तिथि आगामी 29 अक्टूबर, 2021 एवं कोचिंग सत्र् संचालन की संभावित तिथि आगामी 15 नवंबर, 2021 है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top