03 नवंबर 2021

महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा : शुभ मुहूर्त में पूजा करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है

महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा : शुभ मुहूर्त में पूजा करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है

हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त में पूजा करने का बहुत अधिक महत्व होता है। शुभ मुहूर्त में पूजा करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होतीपूजा का शुभ कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दिवाली का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान हैं। भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देव हैं और माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की कृपा से जीवन सुखमय हो जाता है। हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त में पूजा करने का बहुत अधिक महत्व होता है। शुभ मुहूर्त में पूजा करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती

पूजा का शुभ मुहूर्त-


लक्ष्मी पूजा मुहूर्त - 06:09 पी एम से 08:04 पी एम

अवधि - 01 घण्टा 56 मिनट

प्रातः मुहूर्त (शुभ) - 06:35 ए एम से 07:58 ए एम

प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - 10:42 ए एम से 02:49 पी एम

अपराह्न मुहूर्त (शुभ) - 04:11 पी एम से 05:34 पी एम

सायाह्न मुहूर्त (अमृत, चर) - 05:34 पी एम से 08:49 पी एम

रात्रि मुहूर्त (लाभ) - 12:05 ए एम से 01:43 ए एम, नवम्बर 05

पूजा- विधि


घर के पूजा स्थल को अच्छे से स्वच्छ करें। एक लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं और वस्त्र पर अक्षत अर्थात साबुत चावलों की एक परत बिछा दें। इस पर श्री लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा को विराजमान करें। 

यदि घर में श्रीलक्ष्मी गणेश का चांदी का सिक्का और श्रीयंत्र भी हो तो उन्हें भी इसी आसान पर स्थापित करें। पूजन के लिए फूल, मिठाई, खील, बताशे आदि रखें। लक्ष्मी गणेश के पूजन के लिए घी का एक दीपक बनाएं अन्य दीयों में सरसों के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। सर्वप्रथम घी का दीया प्रज्वलित करें।

विधि- विधान से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करें।

मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का अधिक से अधिक ध्यान करें।

भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की आरती जरूर करें।

आरती के बाद घर के सभी सदस्यों को प्रसाद दें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top